आज सोने के भाव ने नया रिकॉर्ड कायम किया है. डॉलर के गिरते मूल्य और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से २०० टन सोना खरीदने के भारत के निर्णय के कारण सोने का मूल्य अब आसमान छूने लगा है.
एक ऑन्स यानि लगभग ३१ ग्राम सोने की कीमत १,०९५.४० डॉलर तक पहुँच गई है. वहीं दिसम्बर में बेचे जाने वाले सोने का मूल्य ३१ ग्राम के लिए १०९६.२० डॉलर होगा.
डॉलर की कीमत लगातार गिर रही है और इसी के कारण अमेरिका के कई निवेशकर्ता सोने में निवेश कर रहे हैं.
वहीं भारत के केन्द्रीय बैंक ने घोषणा की है कि वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से २०० टन सोना ख़रीदेगा, सोने के कारोबार में भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है और इन्हीं कारणों से सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है.