|
नेशनल डिफेन्स कॉलेज और दो बोर्डिंग स्कूल थे हैडली के निशाने पर: गृह मंत्रालय
|
04/11/2009
|
|
 |
| This image taken from video shows a courtroom artists drawing of Tahawwur Hussain Rana appears at a bond hearing before federal Magistrate Judge Nan Nolan in Chicago, 28 Oct 2009 |
भारत सरकार ने कहा है कि अमेरिका में एफबीआई द्वारा गिरफ्तार लश्कर के सदस्य प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज और उत्तर भारत के दो प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों पर हमले का षड़यंत्र रच रहे थे.
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि एफबीआई के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार डेविड कोलमैन हैडली और तहव्वुर हुसैन राणा लश्कर के इशारे पर भारत में हमले की योजना बना रहे थे.
भारतीय अधिकारी ने कहा कि एफबीआई की पूछताछ में इन दोनों ने स्वीकार किया कि प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज भी उनके निशाने पर था.
अधिकारी ने कहा कि भारतीय गुप्तचर एजेंसियों को संभावित हमले से कुछ पहले ये सूचना मिल गई थी और उन्होंने संबंधित राज्य सरकार को दोनों स्कूलों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की सलाह दी थी.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.