|
राष्ट्रसंघ अफ़गान हमले के बाद ६०० कर्मचारियों को अन्यत्र भेजेगा
|
05/11/2009
|
|
 | | An Afghan policeman stands guard as firefighters are seen in the back ground as the site of an attack in Kabul, Afghanistan, 28 Oct 2009 | राष्ट्रसंघ ने कहा है कि वो, अफ़गानिस्तान में सुरक्षा कारणों से अपने
अंतर्राष्ट्रीय स्टाफ के कम से कम ६०० कर्मचारियों को, कुछ समय के लिए,
वहां से हटाकर कहीं और भेजेगा.
राष्ट्रसंघ के एक प्रवक्ता ने कहा है कि संगठन ने अफ़गानिस्तान में अपने
१ हज़ार एक सौ अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारियों के स्टाफ में से आधों को हटाने
का निर्णय लिया है . इन लोगों को देश के अन्दर और बाहर के और अधिक
सुरक्षित स्थलों में ले जाया जाएगा.
पिछले सप्ताह, तालिबान बन्दूकधारियों ने एक हमले के दौरान राष्ट्रसंघ के ५
विदेशी कर्मचारियों को मारा था. ये हमला काबुल में एक अंतर्राष्ट्रीय
अतिथी गृह पर किया गया था.
आज नाटों सेनाओं ने ये भी कहा कि, पूर्वी अफ़गानिस्तान में एक अमरीकी
सैनिक मारा गया है . ये घटना उस समय हुई जबकि उग्रवादियों ने पूर्वी
अफ़गानिस्तान में नाटों की एक गशत टुकडी पर हमला किया. नाटों ने बताया है
कि उसके सैनिकों ने वारदाक और खोस्त प्रान्तों में हमले किये जिनमें कई
एक संदिग्ध उग्रवादी मारे गये हैं.
इसबीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने कहा है, मंगलवार
को,अफ़गानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में , एक अफ़गान पुलिस अधिकारी
द्वारा पांच ब्रटिश सैनिकों की म्रत्यु के बाद भी, उनका देश अफ़गान युद्घ
में बने रहने के प्रति कृत संकल्प है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|