|
अमरीका बर्मा के साथ सम्बन्ध बेहतर बनाने के लिए राज़ी
|
05/11/2009
|
|
 | | US Ambassador for ASEAN Affairs Scot Marciel speaks during a news conference at Chulalongkorn University in Bangkok, Thailand, 05 Nov 2009 | अमरीका के एक चोटी के दूत ने कहा है कि वॉशिंगटन, बर्मा के साथ सम्बन्ध
बेहतर बनाने केलिए तैयार है.लेकिन ये भी कहा कि,उसके खिलाफ प्रतिबन्ध तबतक
नहीं हटाए जायेंगे जबतक की सैन्य शासित देश, लोकतंत्र की दिशा में
वास्तविक प्रगति नहीं करता.
आज बैंकॉक में रिपोर्टरों के साथ बातचीत में, आसियान मामलों के अमरीकी
राजदूत, स्कॉट मर्सिएल ने कहा इस दिशा में प्रगति हुई है इसका एक प्रमुख
संकेत होगा कि बर्मा के विपक्षी दलों,सैन्य सरकार और जातिमूलक अल्प संख्यक
दलों के बीच वार्ताएं हों.
राजदूत स्कॉट मर्सिएल ने बर्मा के नेताओं से आग्रह किया है किं अगले वर्ष
के चुनावों के पहले वे,विपक्षी दल नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के साथ संवाद
आरम्भ करें.
श्री मर्सिएल और सहायक विदेशमंत्री कुर्त केम्पवेल की पिछले मंगलवार और
बुधवार को,देश के सत्तासीन जनरलों के साथ बातचीत हुयी थी. इन बैठकों को
पिछले १४ वर्षों में अबतक की सबसे महत्व पूर्ण उच्च स्तरीय बैठकें माना जा
रहा है.ये सभी लोग नज़रबंदी में रखी जा रहीं विपक्ष की नेता औंग सान सू ची
से भी मिले.
राजदूत स्कॉट मर्सिएल ने कहा है, इस यात्रा ने अलग थलग पड़े इस देश के साथ
अमरीकी प्रशासन की व्यवहारिक उलझाव की नई नीति को गतिमयता प्रदान की है.
उन्होंने ये भी कहा कि वॉशिंगटन बर्मा के लिए एक विशेषदूत नियुक्त करने
की प्रक्रिया में है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|