हैदराबाद में खेले गए पांचवे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन रनों से हराया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने ३५१ रनों की विशाल चुनौती रखी. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की धुवांधार पारी की मदद से भारत ने यह मैच लगभग जीत लिया था लेकिन अंत में उनके आउट होने के बाद भारत यह मैच सिर्फ ३ रनों से हात गया.
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन और शौन मार्श ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकार पिटाई की. इस जोड़ी ने सिर्फ २५ ओवर में १४५ रनों की साझेदारी की. शौन मार्श ने शानदार शतक जोड़ा वह ११२ गेंदों में ११२ रन बनाकर नेहरा की गेंद पर गंभीर द्वारा लपके गए. उनकी पारी में शामिल थे ८ चौके और २ छक्के. शेन वाटसन ने भी ८९ गेंदों में ९३ रन बनाये, उन्होंने ९ चौके और ३ छक्के लगाये. वाटसन को हरभजन की गेंद पर जडेजा ने कैच आउट किया. कप्तान रिकी पोंटिंग को,४५ रनों के निजी स्कोर पर प्रवीण कुमार ने बोल्ड कर दिया. क्रेग व्हाइट ने सिर्फ ३३ गेंदों में ५७ रन बनाये. वह कुमार की गेंद पर तेंदुलकर द्वारा केच आउट किये गए. तो मायकल हस्सी ३१ रन बनाकर नाट आउट रहे. ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ५० ओवर में सिर्फ ४ विकेट के नुकसान पर ३५० रन का स्कोर खड़ा किया.
जवाब में सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहवाग ने अच्छी शुरुआत की थी इस जोड़ी ने ८.५ ओवर में ६६ रन की सलामी दी लेकिन सहवाग, ३८ रन के निजी स्कोर पर हिल्फेन्हौस के गेंद पर, पवेलियन लौटे, उसके बाद क्रीज़ पर आये गौतम गंभीर और युवराज सिंह भी ८ और ९ रन बनाकर आउट हो गए. गंभीर को मकी की गेंद पर हिल्फेन्हौस ने लपक लिया तो गौतम गंभीर को शेन वाटसन ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया. इन दोनों के आउट हो जाने पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान में उतरे. लेकिन सिर्फ ६ रन के निजी स्कोर पर मकी की गेंद पर वोग्स ने कैच आउट कर लिया.
इसके बाद तेंदुलकर और सुरेश रैना की जोड़ी ने अच्छी सजेदारी की. इस जोड़ी ने तेजी से रन बनाये. जब भारत का स्कोर ४२.३ ओवर में २९९ था तब सुरेश रैना ५९ रनों ने निजी स्कोर पर वाटसन की गेंद पर आउट हुए. तेंदुलकर ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए १४१ गेंदों में १९ चौके और ४ छक्के लगाये और १७५ रनों की पारी खेली. जब तेंदुलकर आउट हुए तब भारत का स्कोर था ३३२ रन. लेकिन भारत के बल्लेबाज जीत के लिए जरूरी १८ रन नहीं बना पाए और अंत में भारत की पूरी टीम ३४७ रन पर आल आउट हो गयी. ७ मैच की शृंखला में अब ऑस्ट्रेलिया ३-२ से आगे है.