|
ईरान में ए एफ़ पी के रिपोर्टर की गिरिफ्तारी
|
05/11/2009
|
|
 | | An image grab taken from Iran's official Arabic-language Al-Alam TV shows Iranians holding an anti-US rally in Tehran, 04 Nov 2009 | समाचार एजेन्सी, एजेंस फ्रांस प्रेस्से ने कहा है, उसके एक रिपोर्टर को ईरानी सुरक्षा सेनाओं ने पकड़ लिया है.
ए एफ पी के, तेहरान ब्यूरो के कार्यकारी प्रमुख, जय देशमुख ने कहा है,
फरहद पौलादी को, कल बुधवार को, उस समय हिरासत में लिया गया जब वह सरकार
प्रायोजित एक रैली की ताज़ा खबर देने के लिए जा रहे थे, इस सभा का आयोजन
ईरान में अमरीकी दूतावास को, अपने कब्जे में लेने की घटना के ३० वर्ष पूरे
होने पर हो रहा है.
ईरान में, ऐसे ही समय जबकि अमरीका विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं एक अन्य
रैली में विपक्षी दल के समर्थकों का पुलिस के साथ टकराव हुआ है.
ईरान ने विदेशी पत्रकारों पर सड़कों पर हो रहे प्रतिवाद प्रदर्शनों की खबरें देने के लिए प्रतिबन्ध लगाया हुआ है. ये निषेध,
राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद के विवादास्पद पुनर्चुनाव के बाद, पिछले जून
महीने में विशाल स्तर पर हुए प्रदर्शनों के बाद लगाया गया था.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|