लंबी बातचीत के बाद अंतत: कांग्रेस और एनसीपी में महाराष्ट्र सरकार के स्वरूप पर सहमति बन गई दिखती है. दोनों ही पार्टियों ने कहा है कि मंत्रालयों के बंटवारे पर बना गतिरोध एक-दो दिनों में सुलझा लिया जायेगा.
22 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आये थे और तभी से सरकार के स्वरूप पर विजयी गठबंधन में गतिरोध बना हुआ है. उम्मीद जतायी जा रही है कि दोनों ही दल कल शुक्रवार को राज्यपाल को सहमति पत्र सौंप देंगे और शुक्रवार को ही मंत्रिमण्डल को शपथ भी दिलायी जा सकती है.
बुधवार शाम को नई दिल्ली में वरिष्ठ एनसीपी नेताओं की बैठक हुई थी. इसके बाद इन लोगों ने कांग्रेस नेता ए.के. अंटोनी और अहमद पटेल से भी मुलाकात की थी.
महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के 82 और एनसीपी के 62 विधायक हैं. एनसीपी नये मंत्रिमण्डल में गृह, वित्त और ऊर्जा सहित आधे मंत्रालय मांग रही है.