भारत और यूरोपीय संघ आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग बढ़ाने के लिये तैयार हो गये हैं. दोनों के बीच इस सप्ताह होने नई दिल्ली में होने वाली शिखर वार्ता के दौरान इस संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किये जा सकते हैं.
भारत में स्वीडन के राजदूत लार्स ओलोफ लिण्डग्रेन ने पत्रकारों से कहा, "शिखर बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच सुरक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है."
स्वीडन के राजदूत ने कहा कि आतंकवाद विरोधी कार्यक्रम के समन्वयक इस संबंध में भारतीय अधिकारियों से पिछले महीने ही व्यापक बातचीत कर चुके हैं.
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्वीडन के प्रधानमंत्री फ्रेडरिक रेनफेल्ड्ट से शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत-यूरोपीय शिखर बैठक में मिल रहे हैं. स्वीडन इस समय यूरोपीय संघ का अध्यक्ष है.