|
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ब्राउन की अफ़गानिस्तान युद्घ के प्रति वचनबद्धता
|
06/11/2009
|
|
 | | Britain's PM Gordon Brown (file photo) | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने कहा है जबकि ब्रिटेन में अफ़गान
युद्घ के प्रति सार्वजनिक समर्थन कम होता जा रहा है लेकिन उनकी सरकार,
अफ़गानिस्तान में अपने मिशन के प्रति वचनबद्धता निभायेगी.
शुक्रवार को लन्दन में एक भाषण में श्री ब्राउन ने कहा, उनके देश को,
प्रमुख रूप से जो खतरे हैं उनका मूल श्रोत अफगानिस्तान और पाकिस्तान में
है, और उन्होंने कहा की ब्रिटेन उसको नज़रंदाज़ नहीं करेगा.
प्रधानमंत्री,गोर्डन ब्राउन ने ये भी कहा की उन्होंने राष्ट्रपति हामिद
करज़ई को ये बात बताई है की ब्रिटेन का सहयोग इस बात पर निर्भर करता है
की अफ़गान नेता में भ्रष्टाचार से निपटने की अपनी कितनी क्षमता है.
अफ़गानिस्तान में, ब्रिटेन के हताहत हो रहे सैनिकों की बढ़ती संख्या के
कारण देश में अफगान युद्घ के प्रति सार्वजनिक समर्थन कम हो गया है.
इस सप्ताह के आरम्भ में एक चौकाने वाली घटना में, पांच ब्रितानी सैनिकों की हत्या, एक अफगान पुलिस अधिकारी ने की थी.
अफ़गानिस्तान में ,इस समय ब्रिटेन के लगभग,९ हज़ार, सैनिक अपनी सेवायें
प्रदान कर रहे है. वर्ष २००१ से लेकर अब तक के दौरान २३० सैनिको की मृत्यु
हुयी है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|