|
सोने के भाव रिकार्ड स्तर पर चढ़े
|
06/11/2009
|
|
 | | A worker displays gold bars at the National Indian Bullion Refinery (NIBR)'s gold and silver refinery in Mumbai, 06 Nov 2009 | अमरीका में बेरोजगारी की निराशाजनक रिपोर्ट के बाद सोने के मूल्य में भारी वृद्धी दर्ज की गयी .
शुक्रवार को सोने के भाव में रिकार्ड स्तर पर हुई इस वृद्धी को अबतक
की इसे सबसे अधिक तेज़ी बताया जा रहा है, आज प्रति आउंस सोने के भाव ने एक
हज़ार एक सौ के आंकड़े को छुआ.
बाज़ार खुलने के समय के बाद सोने का भाव १,१०१.९० तक गया और उसके बाद, १,१०१.९० पर रुक गया.
सोने के मूल्य में ये वृद्धी की लहर, एक सरकारी रिपोर्ट के बाद आई है
जिसमें बताया गया है कि अमरीका में अक्टूबर महीने में बेरोज़गारी की दर
तेज़ी से बढ़ी.
पूंजी निवेशकों का कहना है कि इस तेज़ी का एक कारण अमरीकी डालर की कीमत कम
होना भी है. जिसकी वजह से पूंजी निवेशक सोने की ओर आकर्षित हुये हैं.
परम्परागत रूप से आर्थिक मंदी के समय सोने में पूंजी निवेश को काफी सुरक्षित माना जाता रहा है.
--
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|