|
|
|
राष्ट्रपति ओबामा ने फोर्ट हुड नरसंघार में कोई भी निर्णय जल्द बाजी में न लेने के प्रति आगाह किया
|
06/11/2009
|
|
 | | The U.S. flag flies at half staff in front of the Army's III Corps headquarters at Fort Hood, Texas, 06 Nov 2009 | अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा न कहा है, पूरा देश टेक्सास सैनिक अड्डे पर
हुये नरसंघार में, मारे गए १३ व्यक्तियों के लिए शोक में डूबा हुआ है. कल
टेक्सास के सैन्य अड्डे पर एक बंदूकधारी ने जिसे एक एकाकी व्यक्ति बताया
जा रहा है.गोलीबारी की थी जिसमें १३ लोग मारे गए. राष्ट्रपति ओबामा ने आज
आगाह किया कि लोग ज़ल्दबाजी में अपनी और से किसी निष्कर्ष पर ना पहुंचे
कि ऐसा क्या हुआ कि मेजर निदाल मलिक हसन ने गोलियां चलायीं जिसमें ३० से
अधिक लोग ज़ख्मी भी हुये.
फोर्ट हुड के अधिकारियों ने कहा है बन्दूक धारी ने अड्डे के अन्दर की
इमारत में सैनिकों और ग़ैर सैनिकों पर अपनी दोनों पिस्तोलों से गोलियां
चलायीं.
हसन टेक्सास के अस्पताल में है और उसकी हालत स्थिर बताई गयी है. घटना स्थल
पर एक ग़ैर सैनिक महिला पुलिस अधिकारी ने उसका सामना किया और उस पर चार गोली चलाई जिसमें वह ज़ख्मी
हुआ.
फोर्ट हुड के अधिकारियों ने कहा है कि हसन सेना में एक मनोचिकित्सक डाक्टर था और वह अड्डे के अस्पताल में, सैनिकों की व्यवहार संबन्धी
कठिनाईयों का उपचार करता था अब तक प्राप्त अनेक रिपोर्टों में कहा गया है
कि अपेक्षा की जा रही थी कि उसे इराक़ या अफगानिस्तान में तैनात किया जाने
वाला था.
फोर्ट हुड अस्पताल के कमांडर कर्नल स्टीव ब्रवेर्मन ने कहा है वह हसन के
साथ काम करते थे और उन्हें फोर्ट हुड में उसके साथ काम के
दौरान कभी कोई कठिनाई नहीं हुयी
फोर्ट हुड सैनिक अड्डे के अधिकारियों ने उस गैर सैनिक महिला पुलिस अधिकारी
की सराहना की है जिन्होंने हसन का सामना किया और उनपर गोली चलाकर
ज़ख्मी कर दिया
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|
|
|