|
अफ़गानिस्तान में बम विस्फोट में २ अमरीकी सैनिकों की मृत्यु
|
06/11/2009
|
|
 |
| Afghanistan and Pakistan |
नाटो अधिकारियों ने कहा है कि अफ़गानिस्तान में कल सड़क के किनारे फटे एक बम में २ अमरीकी सैनिक मारे गए हैं.
नटों के शुक्रवार को जारी किये गए एक वक्तव्य में कहा गया है की ये हादसा
दक्षिणी अफ़गानिस्तान में हुआ लेकिन इस बारे में और विवरण नहीं दिया गया .
कल उस क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सेनाओं के रातभर चले हवाई हमलों के
विरूद्व क्रुद्ध अफगानियों ने प्रतिवाद प्रदर्शन किये थे. इन लोगों का
कहना है हवाई हमलों में 9 गैरसैनिकों की जाने गयीं है जबकि स्थानिय
अधिकारियिओं का कहना है की इन हमलों में केवल तालिबान विद्रोही ही मारे
गये हैं.
हेलमंद प्रांत के अशांत राजधानी शहर लश्कर गाह के लोगों ने, कल हमलों का
शिकार हुए लोगों के शवों को लेकर सड़कों पर जलूस निकाला और सरकारी और
विदेशी सनाओं के खिलाफ नारे लगाये.
राष्ट्रपति हामिद करज़ई के कार्यालय ने इस हमले की सार्वजनिक स्तर पर
भर्त्सना की है. अफ़गानिस्तान में विदेशी सेनाओं द्बारा किये जा रहे हमलों
में हो रहीं नागरिकों की मौतें, एक विवादास्पद मुद्दा बना हुआ है.
अफ़गानिस्तान में अमरीका के चोटी के सैनिक कमांडर जनरल स्टेनली मेक
क्रिस्टल, ने कहा है, हमलों के दौरान नागरिकों के हताहत होने के मुद्दे
ने पश्चिमी राष्ट्रों के मिशन के महत्त्व को कम कर दिया है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.