राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने स्पष्ट किया है कि मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नये अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है और नया अध्यक्ष दिल्ली से बाहर का होगा.
मीडिया से बात करते हुये उन्होंने कहा, "नया नेतृत्व इन चार लोगों (सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू और अनन्थ कुमार) में से कोई नहीं होगा. ये जानकारी मुझे मिली है." उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार नये अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है.
भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है और नये अध्यक्ष के लिये कई नाम चर्चा में हैं.