|
भारत और यूरोपीय संघ के बीच नागरिक परमाणु सहयोग समझौता संपन्न
|
06/11/2009
|
|
 |
| Manmohan Singh with EU President Jose Manuel Barroso and Swedish PM Fredrik Reinfeldt |
परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भारत और यूरोपीय संघ सहमत हो गये हैं. आज शुक्रवार को नई दिल्ली में दोनों पक्षों के बीच इस संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये.
भारत की ओर से परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल काकोदकर और यूरोपीय संघ की ओर से विदेश संबंध आयुक्त बेनिटा फरेरो-वॉलन्डर ने इस क्षेत्र में चल रहे शोध कार्य पर सहयोग बढ़ाने के लिये समझौते पर दस्तख़त किये.
इससे पहले आज दिन में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने स्वीडन के प्रधानमंत्री फ्रेडरिक रेनफेल्ड्ट और यूरोपीय संघ के अध्यक्ष जोस मैनुअल बोरोसो से व्यापक बातचीत की.
भारतीय प्रधानमंत्री ने इस समझौते को दसवीं शिखर बैठक की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुये कहा कि ये दोनों पक्षों के बीच 'ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को प्रतिबिंबित करता है'.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.