लंबी बातचीत के बाद कांग्रेस और झारखण्ड विकास मोर्चे के बीच झारखण्ड विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने पर सहमति बन गई है. समझौते के अनुसार कांग्रेस 55 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी जबकि जेवीएम 19 सीटों से चुनाव लड़ेगा. जबकि सात सीटों पर दोनों दल एक दूसरे के विरुद्ध अपने प्रत्याशी भी उतारेंगे.
जेवीएम अध्यक्ष बाबू लाल मराण्डी और कांग्रेस नेता के. केशव राव ने नई दिल्ली में इस बात की घोषणा संयुक्त रूप से की और उम्मीद जतायी की गठबंधन राज्य में स्थायी सरकार देने में सफल रहेगा.
पूर्व भाजपा नेता बाबूलाल मराण्डी झारखण्ड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में कोडरमा से सांसद हैं. भाजपा छोड़ने के बाद उन्होंने जेवीएम का गठन किया था और अभी केंद्र में यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन भी दे रहे हैं.