|
फोर्ट हुड में गोलीबारी की जांच कार्यवाही जारी, सेना ने सांत्वना परामर्शदाता भेजे
|
07/11/2009
|
|
 | | The U.S. flag flies at half staff in front of the Army's III Corps headquarters at Fort Hood, Texas, 06 Nov 2009 | अमरीकी सेना, ऐसे दर्ज़नों परामर्श दाताओं और सैनिक धर्माधिकारियों को
फोर्ट हुड भेज रही है, जो वहां जाकर लोगों को सांत्वना और उन्हें लगे
मानसिक आघात को दूर करने में मदद कर सकें बृहस्पतिवार को टेक्सास के
फोर्ट हुड सैनिक प्रतिष्ठान में गोलीबारी की आक्रोशपूर्ण त्रासदी की घटना
में १३ लोगों की जाने गयीं और अन्य ३० लोग ज़ख्मी हुए.
अधिकारियों ने कहा है की गोली चलाने वाले इस तथाकथित मेजर निदाल मालिक हसन
ने, सैनिक इमारत के भीतर, एक अर्ध स्वाचालित अस्त्र और एक बंदूक से सैनिकों
और गैर सैनिकों पर गोलियां चलायीं, उसी दौरान एक ग़ैर सैनिक पुलिस अफसर ने
उसपर चार वार किये जिसमें मेजर हसन घायल हुआ.
सेना ने गोली बारी के इस काण्ड के संभावित उदेश्यों के बारे में विचार-विमर्श करने से इन्कार कर दिया है, लेकिन राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य
अधिकारियों ने चेतावनी दी है जब की जांच कार्यवाही जारी है लोग जल्दबाजी
में अपनी कोई राय ना बनाये
व्हाइट हाउस वेब साईट पर समय से पहले प्रकाशित अपने शानिवारिय साप्ताहिक
भाषण में राष्ट्रपति ओबामा ने इसे ह्रदय विदारक और निंदनीय घटना बताया है
और उन सैनिकों की सराहना की है जिन्होंने ऐसे समय साहस. त्याग और एकता की
भावना प्रदर्शित की हिंसा बंद कराई और ज़ख्मी हुए लोगों की मदद की.
श्री ओबामा ने मृतकों के सम्मान में व्हाइट हाउस और अन्य संघीय इमारतों
पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को ११ नवम्बर तक आधा झुकाए रखने का आदेश दिया है.
शुक्रवार को मृतकों के सम्मान में फोर्ट हुड और अन्य सैनिक अड्डो पर कुछ क्षणों तक मौन भी रखा गया.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|