|
राष्ट्रसंघ श्रीलंका के तमिल क्षेत्र से बारूदी सुरंग हटाने में मदद करेगा.
|
07/11/2009
|
|
 | | Map of Sri Lanka | राष्ट्रसंघ की शरणार्थी एजेन्सी ने कहा है कि वो श्रीलंका को, उसके उत्तरी
क्षेत्र के तमिल इलाकों से, बारूदी सुरंगें साफ करने में योगदान के लिए
पांच मशीने दे रहा है.
एजेन्सी के एक प्रवक्ता अंद्रेज महेसिक ने कहा है, उत्तरी श्रीलंका के
बहुत से क्षेत्रों में जहां पहले लड़ायी जारी थी वहां बारूदी सुरंगे और
अन्य किस्म की विस्फोटक सामग्री अभी भी मौजूद है. प्रवक्ता ने कहा है,कि
इस सामग्री को खोज निकालने वाली
ये पांच मशीने, श्री लंका में शनिवार तक पहुंच जायेंगी और उन्हें तत्काल
उन जगहों पर ले जाया जायेगा जंहा उन्हें इस्तेमाल किया जाना है.
प्रवक्ता,महेसिक ने कहा है श्रीलंका के पूर्व युद्घ क्षेत्रों में, मानविय
सहायता और वहां के विकास के लिए आधारभूत ढांचे की सामग्री भेजने के पहले
वहां से बारूदी सुरंगे और अविस्फोटित सामग्री हटाया जाना आवश्यक है.
राष्ट्र संघ सहायता एजेंसियों ने कहा है कि, सरकार और तमिल टाईगरों के बीच
दशकों चली लडाई के दौरान १, लाख ६० हज़ार से भी अधिक लोग, विस्थापित हुये
हैं और ये लोग अभी भी सरकारी शिविरों में हैं.
श्री लंकासरकार इस समय अंतर्राष्ट्रीय दबाब में है कि युद्घ में विस्थापित
हुये लोगों को सुरक्षित ढंग से, जल्द से जल्द अपने घरों को लोटाया जाये.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|