 |
| Actor Jon Voight speaks on Capitol Hill in Washington, during a Republican health care reform rally, 05 Nov 2009 |
प्रतिनिधि सदन के डेमोक्रेटों ने राष्ट्रपति ओबामा के साथ कई मिनटों तक बंद द्वार बैठक की. व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डेन में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने प्रतिनिधि सदन के सदस्यों से कहा है कि अब देश स्वास्थ्य सुधार योजना को पारित करने के पहले कभी की अपेक्षा अधिक निकट पहुंच गया है और अब कार्य समाप्त करने का समय आ गया है.
प्रतिनिधि सदन के बहुसंख्यक नेता जेम्स क्लेबोर्न ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति के प्रतिनिधसदन में आने से डेमोक्रेट एक दूसरे के काफ़ी निकट आ गए लेकिन मतों की संख्या में कोई अंतर नहीं पड़ा.
राष्ट्रपति के डेमोक्रेटों के साथ भेंट के समय भी प्रतिनिधि सदन में स्वास्थ्य सुधार विधेयक को लेकर गर्मागरम बहस चल रही थी.
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से साप्ताहिक रेडियो भाषण में मिसिसीपी राज्य के गवर्नर हेली बार्बर ने प्रतिनिधि सदन में रखे गए बिल को खारिज करके उसके स्थान पर अधिक सन्तुलित विधेयक रखे जाने की मांग की है जिसे दोनों पक्षों का समर्थन प्राप्त हो.
डेमोक्रेटिक नेताओं को आशा है कि विधेयक पर आज बाद में मतदान हो जाएगा, लेकिन कुछ को लग रहा है कि वह रविवार तक खिंच जाएगा.