|
पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में मेयर सहित १३ लोगों की मौत
|
08/11/2009
|
|
 | | Hospital staff and relatives transport an injured victim of a suicide bombing, after initial treatment at a local hospital in Peshawar, Pakistan, 8 Nov. 2009 | पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है, देश के उत्तर-पश्चिम में रविवार को एक
भीड़ भाड़ वाले बाज़ार में एक आत्मघाती हमला हुआ जिसमें तालिबान विरोधी एक
मेयर मारा गया है और अन्य १२ लोग विस्फोट का शिकार हुए हैं. बताया गया है
कि दर्ज़नों लोगों को चोटें आई है.
शुरू की रिपोर्टों में कहा गया था कि पेशावर के बाह्यांचल के मतनी इलाके
में रविवार सुबह हुए हमले में, मेयर अब्दुल मालिक जीवित बच गए हैं
अधिकारियों ने बताया है मलिक एक पूर्व तालिबान समर्थक थे लेकिन बाद में
उन्होंने अपना पक्ष बदल लिया था और तालिबान से लड़ने के लिए मिलिशाओं को
तैयार किया था. अपनी अवस्थिति बदलने के बाद, उन पर कईबार हमले हुए लेकिन
वो बच गए थे.
जिस बाज़ार में आत्मघाती हमला किया गया वो लोगों और बकरियों से भरा हुआ
था.मुसलामानों के आने वाले ईद के त्यौहार की वजह से बकरियों की ख़रीद
फ़रोख़त के लिये वहां काफी लोग जमा थे.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|