|
अमरीका के प्रतिनिधि सदन ने स्वास्थ्य सेवा सुधार विधेयक पारित किया
|
08/11/2009
|
|
 |
| President Barack Obama stands with House Speaker Nancy Pelosi after caucus meeting on Capitol Hill in Washington, DC, 07 Nov 2009 |
लगभग 12 घंटों की बहस के बाद 219 डेमोक्रेटों और एक रिपब्लिकन ने वह विधेयक पारित कर दिया. इस विधेयक को पारित किए जाने के लिए उसके पक्ष में 218 मतों की आवश्यकता थी.
व्हाइट हाउस से जारी एक वक्तव्य में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस “ऐतिहासिक मतदान” की प्रशंसा की और आश्वासन व्यक्त किया कि सेनेट इस विधेयक के अपने स्वरूप को अनुमोदन दे देगी.
अंतिम विधेयक हस्ताक्षरों के लिए राष्ट्रपति के पास भेजे जाने के पहले प्रतिनिधिसदन और सेनेट के स्वरूप के बीच की विभिन्नताओं को दूर करके उसको फिर से अनुमोदन दिया जाना होगा.
शनिवार को प्रतिनिधि सदन ने कुछ मामलों को छोड़ कर गर्भपात के लिए सरकारी धन के इस्तेमाल पर निषेध लगाने वाले संधोधन पारित कर दिया.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.