|
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले में ३ लोगों की मौत
|
09/11/2009
|
|
 | | Pakistani police officers examine the wreckage of a rickshaw at the site of suicide bombing in Peshawar, Pakistan, 09 Nov 2009 | पाकिस्तान की पुलिस ने कहा है कि पेशावर में एक आत्मघाती बममार ने ३
लोगों की ह्त्या की है. ये हादसा पेशावर में हुये एक अन्य आत्मघाती बम
विस्फोट के एक दिन बाद हुआ है जिसमें १३ लोग मौत का शिकार हुए थे. ये
हिंसा कल पेशावर के बाहर स्थित एक भीढ़ भाढ़ वाले बाज़ार में हुई थी.
पुलिस ने कहा है, आज, सोमवार को इस आत्मघाती बममार ने एक चौकी पर अपने आप
को उड़ाया. पेशावर के बाहर की इस सड़क पर काफी आवजाही रहती है.अधिकारियों ने
कहा है, इस विस्फोट में मारे गए लोगों में एक पुलिस कर्मी था और अन्य पांच
लोगों के ज़ख्मी होने की खबर है.
इससे पहले कल हुये एक बम विस्फोट में, एक स्थानीय मेयर मारा गया था, जो कि
एक समय तालिबान के समर्थक हुआ करते थे लेकिन बाद में अन्होने अपना पक्ष
बदल लिया और उस क्षेत्र के गाँव वालों के साथ मिलकर, उग्रवादियों के खिलाफ
एक कबाईली मिलिशा दल का गठन किया. तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेवारी अपने
ऊपर ली है.
अधिकारियों ने कहा है,पाकिस्तान में हुई आज एक अन्य घटना में, एक सड़क के
किनारे बम फटा जिसमें दो अर्ध- सैनिक मारे गए. ये हादसा बजौर कबाईली इलाके
में हुआ.
पाकिस्तान की सेना ने कहा है, कल ,रविवार को उसने दक्षिणी वजिरिस्तान में
तालिबान के खिलाफ अपने सैनिक अभियान के ताज़ा चरण में, में २० विद्रोहियों
को मारा था.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|