|
सोने के भाव ने एक और रिकार्ड कायम किया
|
09/11/2009
|
|
 | | US dollar | सोमवार को न्यूयार्क की मंडी में सोने की कीमत ने एक और रिकार्ड कायम
किया.व्यापार मंडी में ये चलन रहा है,जब डालर का मूल्य नीचे की ओर जाता
है, पूंजी निवेशक, अपना धन जिंसों में लगाते हैं.
न्यूयार्क में आज व्यापार के दौरान सोने के प्रति आउंस मूल्य ने , एक हजार एक सौ ग्यारह डालर ७० सेंट के आंकड़े को छुआ.
हाल में सोने के बढे भाव को देखते हए ये एक और रिकोर्ड स्तर की वृद्धी है.
ऐसा माना जाता है कि डालर का मूल्य घटने पर पूंजी निवेशक अपना धन सोने,या
तेल जैसे जिंसों में लगाते है, उन्हें ऐसा लगता है कि इनमें पूंजी निवेश
से उन्हें हानि नहीं उठाने पड़ेगी.
डालर के मूल्य में ये गिरावट इस खबर के बाद आयी है कि अमरीकी सेंट्रल बैंक ब्याज की दर आगे भी नीची ही बनाये रखेगा.
ब्याज की ये दर, दुर्बलअर्थ व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से
ही नीचे बनाये रखी गयी है. लेकिन इस व्यवस्था के कुछ नुक्सान भी हैं, इससे
डालर आधारित पूंजी निवेश में ज्यादा लाभ नहीं होता.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|