|
अमरीकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने अफ़ग़ानिस्तान से भृष्टाचार उन्मूलन का आग्रह किया
|
09/11/2009
|
|
 | | US Secretary of State Hillary Clinton attends press conference in Beriln, 9 Nov 2009 | श्रीमती क्लिंटन ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान की स्थिरता में सहायता करने की अमरीका, जर्मनी या किसी भी मित्र देश की वचनबद्धता का साथ, श्री करज़ई की नई सरकार को भृष्टाचार उन्मूलन के और व्यापक प्रयासों से देना चाहिए.
श्रीमती क्लिटन ने यह टिप्पणियां बर्लिन की दीवार गिराए जाने की बीसवीं वर्षगांठ के समारोह से हट कर अफ़ग़ानिस्तान के बारे में जर्मन चान्सलर एंजेला मार्केल और विदेश मंत्री गुइडो वेस्टरवेल के साथ वार्ताओं में कीं.
उन्होंने यह भी कहा कि मित्र देश श्री करज़ई की सरकार को “प्रत्याशाओं ”और “विश्वसनीयता के आधार की स्पष्ट सूची” देने की योजना रखते हैं.
श्रीमती क्लिंटन ने यह टिप्पणियां ऐसे समय में- की हैं जब अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, अफ़ग़ानिस्तान में 40,000 और सैनिक भेजे जाने के सेना के प्रस्ताव पर विचार विमर्श कर रहे हैं.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|