|
इंडोनेशिया में, भूकंप में २ लोगों और भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु
|
09/11/2009
|
|
 | | Map of Indonesia | इंडोनेशिया के अधिकारियों ने कहा है सोमवार तड़के सुबह, समुद्र के नीचे
आये ज़बरदस्त भूकंप के कारण २ लोगों की मौत हुई है, ये घटना सुम्बावा
द्वीप के निकट के क्षेत्र में हुई.
अधिकारियों ने बताया है की भूकंप के कारण मकानों, स्कूल और मस्जिदों को नुक्सान पहुंचा है.
अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अधिकारियों ने कहा है की, ये भूकंप आज तड़के
सुबह ३:४२ मिनट पर आया, रिक्टर पैमाने पर इसकी गति ६.७ दर्ज की गयी.
उन्होंने ये भी कहा कि ये भूकंप,रबा,सुम्बावा के उत्तर-उत्तर-पश्चिम
में,१५ किलोमीटर की दूरी पर है. ये भूकंप, समुद्र में १८ किलोमीटर नीचे
आया.
अधिकारियों ने कहा है इसके अलावा, दक्षिणी क्षेत्र सुलावेसी में पलोपो
नामक स्थान पर एक भूस्खलन में ८ लोगों की मृत्यु हुई है और पांच लोग लापता
है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|