|
जर्मनी में बर्लिन की दीवार गिराए जाने के समारोह
|
09/11/2009
|
|
 | | Remnants of the original Berlin Wall at Potsdamer Platz | जर्मन चांस्लर एंजेला मार्केल ने, राष्ट्रपति होर्स्ट कोहलर और अन्य नेताओं के साथ गेथ्समाने गिरिजाघर में प्रार्थना सभा में भाग लेकर दिन की शुरुआत की.
सन् 1989 में यह गिरिजाघर पूर्वी बर्लिन के प्रतिपक्षी सदस्यों का रैली स्थल था.
समारोह के लिए लगभग एक लाख लोग बर्लिन पहुंचे हैं जिसे बर्लिन के अधिकारी “स्वतंत्रता उत्सव” कह रहे हैं. अतिथियों में भूतपूर्व सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिख़ायल गोरबाचौफ़, पोलैंड के भूतपूर्व राष्ट्रपति लेख बावेन्सा, ब्रिटिश प्रधान मंत्री गोर्डन ब्राउन, और फ़्रास और रूस के राष्ट्रपति निकलस सारकोज़ी तथा दिमित्री मद्वदेव शामिल हैं. अमरीकी विदेश मंत्री हिलरी क्लिंटन और कई भूतपूर्व कूटनीतिज्ञ, वहां उपस्थित अमरीकी अधिकारियों में शामिल हैं.
इस अवसर पर रौक संगीत की गोष्ठियों और आतिबाज़ियों का आयोजन किया गया है. जिस जगह पर बर्लिन की दीवार स्थित थी, उसके रास्ते पर फ़ोम के बड़े बड़े ब्लौक बिखरा दिए जाएंगे.
उन 136 व्यक्तियों की याद में मोमबत्तियां जला कर प्रार्थनाएं भी की जाएंगी जिन्होंने सन् 1961 से लेकर 1989 तक बर्लिन की दीवार पार करने के प्रयास में अपने प्राण गंवा दिए थे.
बर्लिन की दीवार गिरने के बाद जर्मनी के पुनर्मेल का रास्ता साफ़ हो गया, जो औपचारिक रूप से तीन अक्टूबर 1990 को पूरा हुआ.
रविवार को आयोजित एक रात्रि भोज में बोलते हुए श्रीमती क्लिंटन ने कहा कि आज की समस्याओं से लड़ने के लिए अमरीका और उसके योरोपीय मित्र देशों को उसी तरह का संकल्प दिखाना चाहिए जिससे शीत युद्ध में विजय प्राप्त की जा सकी थी. आज की समस्याओं में उन्होंने विशेष रूप से अतिवाद, परमाणु अस्त्र प्रसार और वैश्विक ताप का नाम लिया.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|