|
अमरीकी छात्रों ने विश्व का सबसे लंबा सूशी रोल बना कर पहला रिकार्ड तोड़ा
|
09/11/2009
|
|
 |
| Sushi plate |
कैलीफ़ोर्निया विश्व विद्यालय के बर्कले कैंपस के छात्रों और प्राध्यापकों के लिए यह काम मुश्किल था, लेकिन यह एक ऐसा रोल था जो जीवन में एक ही बार बनाया जा सकता है.
101 मीटर लंबे इस रोल में लगभग 90 किलोग्राम चावल, 40 किलोग्राम अवोकाडो (जो अमरूद की जाति का एक फल है), 40 किलोग्राम खीरे और 80 किलोग्राम मछली का इस्तेमाल किया गया.
अलास्का राज्य में मछली के व्यवसाय को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अलास्का सीफ़ूड मार्केटिंग संस्थान ने मछली, मुफ़्त में उपलब्ध कराई थी.
बर्कले के जापानी अध्ययन केन्द्र की पचासवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चावल और सागर में उगने वाली घास का प्रदर्शन भी किया गया.
इस रोल में स्कूल के शाकाहारियों का भी ध्यान रखा गया. रोल के अंतिम 4.6 मीटर के हिस्से में मछली की जगह टोफ़ू का इस्तेमाल किया गया.
बर्कले के एक प्रवक्ता ने कहा कि कैलीफ़ोर्निया रोल का इसके पहले का रिकार्ड 91 मीटर लंबे रोल का है जो सन् 2001 में हवाई राज्य में बनाया गया था.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.