|
इराक़ ने चुनाव के लिए,औपचारिक रूप से २१ जनवरी का प्रस्ताव रक्खा
|
09/11/2009
|
|
 | | Map of Iraq | इराक़ के एक चुनाव अधिकारी ने औपचारिक स्तर पर प्रस्ताव रखा है, कि देश के
संसदीय चुनाव के मतदान २१ जनवरी को होंगे.इस समय तालिका के अनुसार, पूर्व
निर्धारित समय से,५ दिन बाद मतदान होगा.
संसद ने, मतदान के लिए ये मार्ग सप्ताहों तक गतिरोध बने रहने के बाद, एक
चुनाव कानून के लिए मतदान कराके साफ किया, जो राष्ट्रीय चुनाव जनवरी में,
कराने के लिए ज़रूरी था. कल, इस कानून को १९५ के मुकाबिले १४१ मत मिले,
मतदान के समय, इराकी विधायक मौजूद थे.
इराक़ के निर्वाचन आयोग के, प्रमुख फराज अल हैदरी ने आज कहा कि अब ये
ज़रूरी है कि राष्ट्रपतीय परिषद्, इस नयी प्रस्तावित चुनाव तिथि को
मान्यता प्रदान करे.
विधायकों ने कल रविवार,को इस एक प्रमुख मतभेद को दूर किया कि उत्तरी इराक़
का तेल संपन्न किरकुक क्षेत्र , जहां की मिली जुली जातियों के लोग हैं
वहां चुनाव किस प्रकार कराये जायें.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|