|
कर्नाटक उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
|
09/11/2009
|
|
 |
| karnataka assembley |
अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायाधीश पी. डी. दिनकरन पर भूमि गबन और भ्रष्टाचार के संगीन आरोप हैं इसीलिये उन्हें किसी मामले की सुनवाई का कोई अधिकार नहीं है.
आज मंगलवार को दिन भर उच्च न्यायालय के परिसर में हंगामा होता रहा. अपना दबाव बढ़ाते हुये वकीलों ने काम का बहिष्कार किया और कई न्यायाधीशों को मुकदमों की सुनवाई करने से रोका.
जैसे ही मुख्य न्यायाधीश दिनकरन ने एक मामले की सुनवाई शुरू की बैंगलोर अधिवक्ता संघ के वकीलों ने नारे लगाने शुरू कर दिये.
इसके पहले सर्वोच्च न्यायालय की एक समिति ने भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से न्यायाधीश दिनकरन का नाम सर्वोच्च न्यायालय के लिये नामित होने वाले न्यायाधीशों की सूची से हटाने का निर्णय लिया था. जिसके बाद वकीलों ने श्री दिनकरन के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.