|
तमिल शरणार्थियों को वापस लेने को तैयार: महिंद्रा राजपकसे
|
09/11/2009
|
|
 |
| Colombo, Sri Lanka |
श्रीलंका ने तमिल शरणार्थियों के मुद्दे पर ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग करने और इस मामले की जांच करने का भरोसा दिलाया है.
ऑस्ट्रेलिया द्वारा समुद्र में फंसे 40 श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों को अपने यहां शरण देने से इंकार कर देने के बाद कोलंबो ने कहा कि वो मानव तस्करी के लिये जिम्मेदार लोगों का पता लगाने और उन्हें सजा दिलवाने के लिये ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग करने को तैयार है.
राष्ट्रपति महिंद्रा राजपकसे ने श्रीलंका दौरे पर आये ऑस्ट्रेलिया के विदेशमंत्री स्टीफेन स्मिथ से कहा, "अवैध मानव तस्करी में लिप्त षड़यंत्रकारियों को ढ़ूढ़ने और उन्हें सजा दिलाने के लिये श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग करेगा."
श्री राजपकसे ने कहा कि उनकी सरकार आपराधिक तत्वों के मानव तस्करी की घटनाओं में लिप्त होने की वजह से काफी चिंतित है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने की कोशिश कर रहे इन 40 श्रीलंकाई तमिलों की पृष्ठभूमि दागदार नहीं होगी तो सरकार उन्हें वापस लेने को तैयार है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.