 |
| Pakistani police officers examine the wreckage of a rickshaw at the site of suicide bombing in Peshawar, Pakistan, 09 Nov 2 |
अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट एक बाज़ार के निकट हुआ और पेशावर से 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित चारसादा शहर में कई इमारतें नष्ट हो गईं.
उस क्षेत्र में तीन दिनों में हुआ यह तीसरा हमला है.
सोमवार को रिक्शा में सवार एक आत्मघाती बम धारक ने पेशावर में एक जांच चौकी के निकट अपने आपको बम से उड़ा लिया था जिससे तीन व्यक्ति मारे गए थे और पांच अन्य घायल हो गए थे, जबकि शहर के बाहर एक बम धारक ने एक व्यस्त बाज़ार में 13 व्यक्तियों को मार डाला.