|
ईथीयोपीया ने बहुत बड़ी मात्रा में सोना मिलने की घोषणा की
|
10/11/2009
|
|
 |
| Miners search for flecks of precious ore |
खान और ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि भूसर्वेक्षणों में पाए गए इस सोने का वज़न 40 टन बताया गया है.
मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि इस सोने को पांच से लेकर दस वर्षों तक परिशुद्ध करने में लगभग बीस करोड़ डौलर की लागत आएगी.
मंत्रालय के हवाले से इथीयोपिया के समाचार माध्यमों ने कहा है कि देश के पास कुल 500 टन सोना इकट्ठा है.
इस समय लगभग 44 कंपनियां इथियोपिया में सोने की तलाश कर रही हैं. हौर्न औफ़ अफ़्रीका के इस देश में सोने के निर्यात से प्रतिवर्ष लगभग 10 करोड़ 50 लाख डौलर की आमदनी होती है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.