|
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तृणमूल को जोरदार सफलता
|
10/11/2009
|
|
 |
| India Elections 2009 |
राज्य विधानसभा की 10 सीटों के लिये हुये उपचुनाव में तृणमूल को 7 और सहयोगी कांग्रेस को 1 सीटें मिली है जबकि माकपा को सभी सीटों पर हार का स्वाद चखना पड़ा है.
तृणमूल ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और सभी जीतने में सफल रहे जबकि कांग्रेस ने 3 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे लेकिन वो केवल मालदा जिले की सुजापुर विधानसभा सीट को ही जीत पायी.
यहां तक कि 1977 से सीपीएम का गढ़ रही बेलगछिया सीट पर भी तृणमूल ने कब्जा कर लिया. यहां से सीपीएम के वरिष्ठ नेता सुभाष चक्रवर्ती चुनाव जीतते थे लेकिन टीएमसी के सुजीत बोस ने उनकी पत्नी रमाला चक्रवर्ती को रिकॉर्ड 28,360 वोटों से हराकर सीट जीती है.
वाम मोर्चे को केवल एक राहत मिल पायी है. उसके घटक दल फॉरवर्ड ब्लाक ने कांग्रेस का गढ़ समझे जानी वाली गोआलपोखर सीट पर जीत हासिल की है.
रेलमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी की जीत को शांति और लोकतंत्र की जीत बताया है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.