एफबीआई ने लश्कर के इशारे पर भारत पर आतंकी हमलों के षड़यंत्र रचने के आरोप में हैडली को गिरफ्तार किया हुआ है.
भारतीय दल आईबी और रॉ के अधिकारी शामिल थे. इस जांच से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नौकरशाही और प्रक्रियागत अड़चनों के कारण वो शिकागो जेल में बंद हैडली से पूछताछ करने में सफल नहीं हो सके.
एफबीआई के आरोप पत्र के अनुसार पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने 49 वर्षीय हैडली को नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पर हमले की योजना बनाने में प्रयोग किया था.