|
जेसिका लाल का हत्यारा मनु शर्मा तिहाड़ वापस लौटा
|
10/11/2009
|
|
 |
| prison |
तिहाड़ में कैद की सजा भुगत रहा मनु शर्मा हरियाणा के प्रभावशाली कांग्रेस नेता विनोद शर्मा का बेटा है और मां की बीमारी को आधार बनाकर वो 22 सितंबर को परोल पर रिहा हुआ था.
भारतीय समाचार चैनलों में मनु शर्मा की मां को एक संवाददाता सम्मेलन में भाग लेते हुये दिखाया गया था. इसके बाद की पड़ताल में ये भी साफ हो गया कि मनु शर्मा दिल्ली के एक नाइट क्लब में भी देखा गया है. जबकि परोल के नियम के मुताबिक उसे चण्डीगढ़ से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी इसके अलावा चण्डीगढ़ के संबंधित थाने में भी प्रतिदिन उपस्थित दर्ज करवाना भी उसके लिये जरूरी था.
32 वर्षीय मनु शर्मा को एक महीने की परोल पर 22 सितंबर को रिहा किया गया था. बाद में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने उसकी परोल को एक और महीने के लिये 22 नवंबर तक बढ़ा दिया था.
कल ये मामला मीडिया में आने के बाद शीला दीक्षित ने दावा किया था कि नियमों के तहत ही उसे परोल पर रिहा किया गया था. हालांकि फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल द्वारा इस बात की पुष्टि करने के बाद की मनु शर्मा दिल्ली स्थित उनके नाइट क्लब में आया था सरकार पर इस मामले में दबाव बढ़ गया था.
इस मामले में दबाव बढ़ता देख मनु शर्मा परोल की अवधि समाप्त होने से पहले ही आज मंगलवार दोपहर को तिहाड़ जेल वापस लौट गया है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.