|
अफ़ग़ानिस्तान में हुए बम विस्फोट में स्वीडन के पांच सैनिक घायल
|
11/11/2009
|
|
 |
| NATO troops in Afghanistan (file) |
सैनिक अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट उस समय हुआ जब सैनिक, अफ़ग़ान सैनिक बल के साथ मज़ारे-शरीफ़ शहर के निकट ग़श्त लगा रहे थे.
अफ़ग़ानिस्तान में नेटो के नेतृत्व वाली सुरक्षा सेना में लगभग 450 स्वीडिश सैनिक हैं.
इस विस्फोट के एक दिन पहले स्वीडिश विदेश मंत्री कार्ल बिल्ट ने काबुल में अफ़ग़ान राष्ट्रपति हामिद करज़ई और विदेश मंत्री रंगीन दादफ़र स्पान्ता मुलाक़ात की थी. उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में हाल में हुए चुनावों और देश में व्यापक रूप से फैले भृष्टाचार के बारे में बात की.
इस बीच नेटो ने कहा है कि सैनिक गोताख़ोरों ने पिछले सप्ताह अफ़ग़ानिस्तान में लापता अमरीकी सैनिकों में से एक का शव पानी में से निकाल लिया है. यह दोनों सैनिक तुर्कमेनिस्तान के निकट बदग़ीस प्रान्त में लापता हो गए थे.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.