|
भारत के विवादास्पद क्षेत्र में दलाई लामा ने सार्वजनिक उपदेश समाप्त किए
|
11/11/2009
|
|
 |
| Tawang monastery monks hang a banner ahead of the Dalai Lama's visit to India's Arunachal Pradesh state, 05 Nov 2009 |
भारत के विवादास्पद क्षेत्र अरुणांचल प्रदेश के तवांग शहर में दलाई लामा ने बुधवार को अपने हज़ारों अनुयायियों को संबोधित किया. इस क्षेत्र पर चीन भी अपना दावा करता है.
मंगलवार को चीन ने, दलाई लामा को अरुणांचल प्रदेश की यात्रा की अनुमति देने के लिए भारत के प्रति अपना असंतोष फिर व्यक्त किया. चीनी अधिकारियों ने कहा कि आध्यात्मिक नेता की उस यात्रा में उनकी “पृथकतावादी प्रकृति” की “पूरी झलक” मिली.
चीन ने यह कह कर दलाई लामा की अरुणांचल प्रदेश की यात्रा का विरोध किया था कि वह चीन विरोधी विचारधारा भड़काना चाहते हैं. भारत ने चीन की इस आपत्ति को अस्वीकर किया था.
रविवार को दलाई लामा ने कहा था कि चीन की आपत्तियां बिल्कुल “आधारहीन” हैं.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.