 |
| The Memorial opened in 2004 and is located on the national mall, honors the service and sacrifice of the 16 million Americans who served, fought and died |
परंपरा से इस दिन शहीद हुए अमरीकियों के साथ साथ उन पुरुषों और महिलाओं को भी सम्मानित किया जाता है जो इस समय अमरीकी सेना में रत हैं.आज, बुधवार के आयोजन में राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीकी सशस्त्र सेना में रत पुरुषों और महिलाओं के त्याग की बराबरी कोई भी श्रृद्धांजलि या प्रशंसा नहीं कर सकती.
श्री ओबामा और उनकी पत्नी मिशैल ने इस अवसर पर व्हाइट हाउस में सुबह नाश्ते पर अतिथियों को आमंत्रित किया था.
आज के दिन संपूर्ण विश्व में प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की सालगिरह मनाई जाती है. संपूर्ण विश्व की तरह अमरीका में भी उस युद्ध विराम संधि की 91वीं सालगिरह मनाई जा रही है जिसे “ग्यारहवें महीने के ग्यारहवें दिन, ग्यारहवें घंटे” पर अंतिम रूप दिया गया था.
इस दिन को योरोप और विश्व के अन्य भागों में युद्ध विराम या स्मृति दिवस कहा जाता है.
लंदन में, ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने, वेस्टमिन्सटर ऐबी गिरजाघर में युद्ध में वीरगति को प्राप्त सैनिकों के सम्मान में आयोजित प्रार्थना सभा का नेतृत्व किया और दो मिनट का पारंपरिक मौन रखा गया. यह ऐसा पहला समारोह था जिसमें प्रथम विश्व युद्ध के अनुभवी सैनिक विलियम स्टोन, हेनरी ऐलिंघम और हैरी पैच उपस्थित नहीं थे. इन तीनों की इसी वर्ष मृत्यु हो गई है.
प्रथम विश्व युद्ध के अंतिम जीवित ब्रिटिश अनुभवी सैनिक 108 वर्षीय क्लाउड चाउलेस हैं, जो पर्थ, औस्ट्रेलिया में रहते हैं.
पेरिस में, फ़्रांस के राष्ट्रपति निकलस सारकोज़ी और जर्मन चांस्लर एंजेला मार्केल ने फ़्रांस की अज्ञात सैनिक मज़ार पर आयोजित प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में भाग लिया. सुश्री मार्केल ऐसी पहली जर्मन चान्सलर हैं जो फ़्रांस में युद्ध विराम दिवस मनाए जाने के समय उपस्थित थीं.