प्रीति ने 2004 में पुलिस से शिकायत की थी कि अपनी फिल्मों में काम देने का झांसा देकर मधुर भण्डारकर ने 1999-2004 के बीच उनके साथ 16 बार शारीरिक संबंध बनाये थे.
फिल्म अभिनेत्री ने उस समय कहा था, "मधुर ने मुझे अपनी फिल्मों में केंद्रीय भूमिका देने का वादा किया था. लेकिन उसने मुझे अपनी किसी भी फिल्म में काम नहीं दिया. और जब मैंने उससे शारीरिक संबंध रखने से इंकार कर दिया तो उसने मेरे साथ बलात्कार किया."
प्रीति के साथ संबंधों के दौरान मधुर भण्डारकर ने तीन फिल्मों - 'चांदनी बार', 'सत्ता' और 'आन' का निर्माण किया. प्रीति ने रिपार्ट दर्ज कराते समय कहा था कि इनमे से किसी में उसे काम नहीं दिया गया और बाद में बनायी गई फिल्म 'पेज़-3' में भी उसे मौका नहीं दिया गया.