|
भारतीय नौसेना अधिकारी की हत्या में ब्रिटिश नागरिक को 18 वर्ष की सजा
|
11/11/2009
|
|
 |
| International Court of Justice |
ब्रिटेन के एक न्यायालय ने एक ब्रिटिश नागरिक को ग्लासगो में एक भारतीय नौसैनिक अधिकारी की हत्या करने के लिये उसे "कम से कम 18 वर्ष कैद" की सजा सुनाई है. 25 वर्षीय क्रिस्टोफर मिलर इस वर्ष मार्च में ग्लासगो के एक रेस्त्रां में कुणाल मोहन्ती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी.
30 वर्षीय कुणाल पर क्रिस्टोफर ने उस समय हमला किया था जब वो अपने मित्रों के साथ रेस्त्रां के अंदर जा ही रहे थे.
क्रिस्टोफर ने न्यायालय में दलील देने की कोशिश की थी कि ये नस्लीय घृणा का मामला नहीं बल्कि उसने कुणाल को लूटने का प्रयास किया था जो असफल हो गया था.
लेकिन जूरी के सदस्यों ने सर्वसहमति से उसे हत्या के अपराध का दोषी पाया.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.