मुंबई स्थित मौसम विभाग की निदेशक सती देवी ने कहा, "आज शाम को साढ़े तीन से साढ़े चार बजे के बीच ये चक्रवाती तूफान मुंबई और अलीबाग के मध्य से पश्चिमी तट को पार कर गया है. और अब ये उत्तर और उत्तर पूर्व में बढ़ रहा है और अगले 6 घण्टों में तूफान कमजोर पड़ जायेगा."
मुंबई के अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त आर. ए. राजीव ने पत्रकारों से कहा, "किसी तरह की घबड़ाहट की बात नहीं है लेकिन प्रशासन ने सावधानी बरतते हुये तटीय और निचले इलाकों से एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है."