|
राष्ट्रपति ओबामा का अफ़गान युद्घ रणनीति के विकल्पों में परिवर्तन का आग्रह
|
12/11/2009
|
|
 | | US Army soldiers in Afghanistan | राष्ट्रपति ओबामा ने अफ़गान विकल्पों में परिवर्तन के आदेश दिये हैं.
व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है राष्ट्रपति ओबामा ने अपनी
राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से मांग की है कि वे अफ़गानिस्तान में अमरीकी युद्घ
रणनीति के विकल्पों की समीक्षा करें.
श्री ओबामा ने, इस पुर्नविचार की मांग कल, अपनी अफ़गान नीति की ताज़ा
समीक्षा के दौरान की. इस अधिकारी ने कहा है कि राष्ट्रपति चाहते है कि
उनके सलाहकार ये तय करें कि अमरीकी सेनायें, अफ़गान सुरक्षा की ज़िम्मेदारी
कब और कैसे, काबुल सरकार को सौप सकती हैं. अमरीकी प्रशासन अधिकारियों का
कहना है कि श्री ओबामा, अफ़गान राष्ट्रपति हामिद कारज़ाई को ये स्पस्ट कर
देना चाहते हैं कि, अफ़गानिस्तान में अमरीकी प्रतिबद्धता,निष्प्रयोजन नहीं
है.
राष्ट्रपतिकी पुर्नविचार की ये मांग ऐसे समय आई है जब की अफ़गानिस्तान
में अमरीकी राजदूत कार्ल एइकेंबेर्री ने उस देश में अतिरिक्त सैनिक भेजे
जाने पर अपनी आपत्तियां गम्भीरता के साथ व्यक्त की हैं.
अधिकारियों नेकहा है कि राजदूत कार्ल एइकेंबेर्री ने पिछले सप्ताह, दो
गोपनीय केबल्स भेजे थे जिसमें उन्होंने श्री करज़ई के नेतृत्व के बारे में
संदेह व्यक्त किये हैं. अफ़गान राष्ट्रपति पर आरोप है कि वह अपनी निगरानी
में अनियंत्रित ढंग से ब्रष्टाचार होने दे रहे हैं
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|