|
भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया के सम्मानित मेहमान: केविन रड्ड
|
By कृष्णानन्द त्रिपाठी
12/11/2009
|
|
 |
Manmohan Singh
|
जैसा कि अपेक्षित था प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के सामने उनके देश में भारतीय छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया.
नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री रड्ड से कहा है कि वो ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे 80 हजार भारतीय छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें."
भारतीय नेता ने इस विषय पर दोनों देशों की सरकारों के प्रयासों में समन्वय बढ़ाने और इसे संस्थागत रूप देने के लिये वर्ष में एक बार मंत्रिस्तरीय बैठक बुलाने का सुझाव भी रखा.
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि न केवल भारतीय छात्र बल्कि सभी विदेशी छात्र ऑस्ट्रेलिया के मेहमान हैं और ये हमारा कर्तव्य है कि हम सुनिश्चित करें कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में कोई तकलीफ नहीं हो.
श्री रड्ड ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया की राज्य सरकारे संघीय सरकार के साथ मिलकप्रयास कर रही हैं कि इस तरह की घटनाओं को पूरी तरह से रोका जा सके."  |
| Australian Prime Minister Kevin Rudd |
श्री रड्ड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में करीब 5 लाख विदेशी छात्र है जिसमें से 20 प्रतिशत भारतीय हैं और उनकी सरकार सभी विदेशी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.