|
अमरीका में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या ४ हज़ार पर पहुंची:सीडीसी
|
12/11/2009
|
|
![[insert caption here] [insert caption here]](/hindi/images/org_cdc_logo_13oct03_150_russian.jpg) | | [insert caption here] | अमरीकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है अप्रैल महीने में,फ्लू का पहला
मामला सामने आने के बाद से अमरीका में स्वाइन फ्लू से कम से कम ४ हज़ार
लोगों की मृत्यु हुई है.
रोग नियंत्रण और रोकथाम सम्बन्धी संस्थान ने कहा है मृत्यु के इन आंकडों
में, फ्लू रोग की जटिलताओं से मरने वालों की संख्या भी शामिल की गई है
जैसे की निमोनिया और बैक्टीरिया के संदूषण के कारण हुईं मौते,. इससे पहले
सीडीसी.के अनुमान के अनुसार,मृतकों की संख्या लगभग १ हज़ार के आसपास होनी
थी.
सीडीसी के अधिकारियों ने कहा है, एजेन्सी ने पहले के अनुमानित आंकडो के
बजाय सही संख्या देने के लिए, एचवनएनवन वायरस से मरने वालों की संख्या का
पुर्नमुल्यांकन करने का प्रयास किया है. पहले ये संख्या ३६ हज़ार बताई गयी
थी. फ्लू के मौसम में इस तरह का मूल्यांकन वार्षिक कार्यवाही है.
पिछले सप्ताह,विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषणा की थी कि, अप्रैल महीने से
लेकर अबतक के दौरान विश्व में अच् वन एन वन स्वाइन फ्लू से मरने वालों की
संख्या ६ हज़ार पहुंच गई हैं जिसमें से ४४०० मौतें अमरीका महाद्वीप में
हुईं है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि एक नवम्बर को लगभग २०० देशों और
राज्यों ने स्वयं फ्लू के पांच लाख मामले सामने आने की पुष्टि की थी.
अधिकारियों का कहना है असली संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|