|
राष्ट्रपति ओबामा के पहले एशिया दौरे की तैयारियां
|
12/11/2009
|
|
 | | US President Barack Obama | अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आज एशिया के अपने पहले दौरे पर रवाना हो
रहे हैं. वहां उनकी विचार -विमर्श की सूची में अर्थव्यवस्था, चीन के साथ
बढ़ते, व्यापार घाटे का विषय प्रमुख रहेगा.
व्हाइट हाउस ने कहा है, राष्ट्रपति, एशिया यात्रा के लिए एयरफोरस वन में
सवार होने के पहले, नए रोजगारों के सुअवसर बनाये जाने और आर्थिक विकास के
बारे में एक वक्तव्य देंगे.
श्री ओबामा का ये ९ दिवसीय दौरा टोकियो,जापान से आरम्भ होगा. उस दौरान वह,
एशिया-प्रशांत आर्थिक शिखर सहकार सम्मलेन में शामिल होने के लिए सिंगापुर
में रुकेंगे. उसके बाद वह, शंघाई, बेजिंग और सोल जायेंगे.
श्री ओबामा ने कहा है कि जब वह चीन जायेंगे वहा वह चीन की जनता से अपनी
मुद्रा के पुनर मूल्यांकन करने के लिए कहेंगे साथ ही चीन के उपभोक्ताओं को
प्रोत्साहित करेंगे कि वे ज्यादा खर्च करें. श्री ओबामा,चीन की मंडियों
को, अमरीकी वस्तुओं के लिए और अधिक खोलने के लिए भी कहेंगे,.
राष्ट्रपति ओबामा ने कहा है, चीन की यात्रा के दौरान उनकी विषय सूची में जलवायु परिवर्तन और मानवाधिकारों का मुद्दा भी शामिल रहेगा.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.
|