|
माओवादी नेता प्रचण्ड नें 'सिंहदरबार सचिवालय' का घेराव किया
|
12/11/2009
|
|
 |
| nepal |
नेपाल के माओवादियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुये आज गुरुवार को राजधानी काठमाण्डू में स्थित सिंहदरबार सचिवालय पर घेरा डाल दिया है. पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल (प्रचण्ड) के नेतृत्व में माओवादियों ने घेरा डालने के बाद वर्तमान गठबंधन सरकार के शासन को समाप्त किये जाने की मांग की.
इस साल मई में सत्ता छोड़ने के बाद से अब तक के सबसे बड़े सरकार विरोधी प्रदर्शन में माओवादियों आज सुबह से ही सरकारी सत्ता के मुख्य प्रतीक 'सिंहदरबार सचिवालय' के चारों और इकट्ठा होना शुरू कर दिया था और दिन में भी हजारों माओवादी समर्थक बसों के द्वारा वहां पहुंचते रहे.
प्रचण्ड और दूसरे वरिष्ठ माओवादी नेता मोहन वैद्य 'किरण' ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों की सर्वोच्चता को स्थापित कर वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकना है.
टिप्पणियां :
टिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बने.
अपनी टिप्पणियां भेजे
इस आलेख के बारें में अपनी टिप्पणियां भेजे ताकि हम उन्हें यहां प्रकाशित कर सकें. हम आपका ई-मेल पता प्रकाशित नही करेंगे.
इस फॉर्म का इस्तेमाल करके आप इस बात पर राजी हुए हैं कि प्रकाशन के पहले आपकी टिप्पणियों का अवलोकन किया जाएगा सभी टिप्पणियां प्रकाशित नही की जायेगी वीओए को आपकी टिप्पणियों को विश्व भर में वीओए द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सामग्री में प्रकाशित करने का अधिकार है. . Terms & Conditions.