एक अमरीकी अधिकारी ने कहा है कि वाशिंगटन को आशा है कि सिंगापुर में 15 नवंबर को होने वाले दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन यानी आसियान की बैठक में संगठन के सभी 10 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे. उस बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी भाग लेंगे.