वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
इराक ने ‘असाधारण रूप से अधिक’ मतदान की जांच शुरू की

18/10/2005

इराकी चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि शनिवार को नए संविधान पर करीब 12 प्रांतों में हुए मतदान में असाधारण रूप से सकारात्मक वोट ज्यादा पड़े हैं और उनकी जांच की जा रही है ।

 

चुनाव कार्यकर्ताओं को पता चला है कि उन प्रांतों में, जहां शिया या कुर्द आबादी अधिक है, संविधान के पक्ष में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा मत पड़े हैं ।

 

ये दोनों समुदाय, जो इराक की आबादी का बड़ा हिस्सा हैं, नए संविधान का समर्थन करते हैं, जबकि बहुत से अल्पसंख्यक सुन्नी अरब इसका विरोध कर रहे हैं ।

 

कुछ सुन्नी अरब नेताओं ने मतदान के दौरान धांधली होने का आरोप लगाया है ।

 

चुनाव अधिकारियों का कहना है कि जांच के कारण अंतिम नतीजे आने में कुछ दिनों का विलंब हो जाएगा । प्रारंभिक नतीजों से संकेत मिला था कि अमेरिका-समर्थित संविधान को मंजूरी मिल गई है ।

 

उधर अमेरिकी सेना ने कहा है कि आज पश्चिमी इराक में हुई लड़ाई में 2 अमेरीकी मरीन और 4 विद्रोही मारे गए ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण

  अन्य रिपोर्टें
आतंकवाद के चलते पूंजीनिवेशक सार्क क्षेत्रों में आने से डरेंगे – प्रधानमंत्री
पंजाब में 6 पुलिसकर्मियों को मानवाधिकार कार्यकर्ता की हत्या का अभियुक्त करार दिया गया
दिल्ली मेट्रो अध्यक्ष को फ्रांस का उच्चतम पुरस्कार
अन्नान ने पाकिस्तान के भूकंप पीड़ितों के लिए ज्यादा मदद देने के लिए कहा
बुश ने ईरान परमाणु मुद्दे पर रूस की पहल का समर्थन किया
व्हाइट हाउस ने इराक से वापसी की मांग के लिए सांसद की आलोचना की
बगदाद में पत्रकारों के होटल के बाहर दो कार बम-विस्फोट हुए
अपेक नेताओं ने मुक्त व्यापार, बर्ड फ्लू के खिलाफ वैश्विक एकजुटता पर जोर दिया
ईरान ने संदिग्ध एटम बम ब्लू प्रिंट अंतर्राष्ट्रीय परमाणु एजेंसी को दिया
सुरक्षा अधिकारियों ने चीन में बर्ड फ्लू के ज्यादा फैलने की चेतावनी दी