वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
मिस्र में बर्ड फ्लू के नए मामले सामने आए

06/09/2006

chicken and bird flu
(संवाददाता, वी.ओ.ए न्यूज़)

मिस्र घातक बर्ड फ्लू के वायरस एच5एन1 की संभावित वापसी के मद्देनजर तैयारी में जुटा है । सरकार ने सोमवार को कहा कि काहिरा से दक्षिण सुहाग प्रांत में पोल्ट्री से चार नए मामले सामने आए हैं ।

 

मिस्र के कृषि मंत्री ने अभी-अभी यह घोषणा की है कि देश बर्ड फ्लू संकट के सबसे बुरे दिनों से बाहर निकल गया है, लेकिन उनकी घोषणा के कुछ ही दिन बाद ये चार मामले सामने आए हैं । 

 

मार्च में इस रोग के फैलने की शुरुआत के बाद से मिस्र में बर्ड फ्लू से अब तक 6 लोग मारे जा चुके हैं ।

 

ताजा मामले राजधानी से 350 किमी दक्षिण सुहाग के एक गांव में मिले हैं । इस गांव के एक किमी के दायरे में आने वाले क्षेत्रों के पोल्ट्री के पक्षियों का कत्लेआम कर दिया गया है ।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक क्षेत्रीय सलाहकार हसन एल-बुशरा ने कहा है कि बर्ड फ्लू के नए मामले मनुष्यों के लिए एक खतरा बनकर सामने आए हैं, लेकिन बर्ड फ्लू की एक बड़ी महामारी की संभावना नहीं है, क्योंकि देश में आक्रामक ढंग से पोल्ट्री में टीकाकरण का कार्यक्रम चलाया गया है । लेकिन उनका कहना है कि बर्ड फ्लू के मामले का बार-बार सामने आना तय है ।

 

श्री बुशरा ने कहा कि ऐसा कुछ दिनों तक होने वाला है । यह तब तक होता रहेगा, जब तक सभी पोल्ट्री में टीकाकरण नहीं हो जाता । यह काम लगभग असंभव है और यह अब तक नहीं किया गया है । इसमें थोड़ा समय लगेगा ।

 

श्री बुशरा ने कहा है कि पिछली बार जो महामारी फैली थी, उससे मिस्र ने सीख ली है और वह वायरस से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है ।

 

उन्होंने कहा- उन्होंने यह सीखा कि पारदर्शिता से फायदा होता है । वे बर्ड फ्लू के मामले में पारदर्शी रहे हैं और उससे उन्हें लाभ हुआ है । उन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और अन्य देशों का सम्मान मिला है ।

 

 

उन्होंने कहा कि पिछली बार जब यह बीमारी फैली थी तो मिस्र के पास टामीफ्लू टीके पर्याप्त मात्रा में नहीं थे, लेकिन इस बार मिस्र के पर्याप्त से भी अधिक टामीफ्लू का स्टॉक है । मनुष्यों में बर्ड फ्लू से लड़ने के लिए टामीफ्लू को सबसे कारगर एंटीबायोटिक माना जाता है ।

 

 

एशिया के बाहर मिस्र में बर्ड फ्लू की सबसे बड़ी महामारी फैली थी । अभी भी वहां यह चिंता बनी हुई है कि वायरस पूरे क्षेत्र में फैल सकता है । इस साल के शुरू में सरकार ने अपार्टमेंट की छतों पर मुर्गी पालन पर रोक लगा दी थी । मिस्र में कम आय वाले परिवारों की अतिरिक्त आय के लिए छतों पर मुर्गियां पालना एक आम बात है । गरीबों के बीच चिकन प्रोटीन का प्रमुख स्रोत है, लेकिन वायरस के फैलने की शुरुआती घटना के बाद चिकन की कीमत में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें
  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार