 |
| Slaughtered chickens are on sale at a market in Hanoi, Vietnam |
वियतनामी अधिकारियों ने देश के दक्षिणी मेकोंग डेल्टा क्षेत्र में आठवें प्रांत में पोल्ट्री के बीच बर्ड फ्लू के फैलने की पुष्टि की है ।
गुरुवार को पशु स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कान थो शहर में घातक बर्ड फ्लू वायरस एच5एन1 से बत्तखों के 30 बच्चों की मौत हो गई है ।
वर्ष 2005 के अंत से अब तक वियतनाम में कोई मनुष्य बर्ड फ्लू से पीड़ित नहीं हुआ है, लेकिन यह वायरस पिछले महीने मेकोंग डेल्टा के पोल्ट्री फार्मों में फिर से वापस आ गया है । इस रोग से दसों हजार पक्षियों की या तो मौत हो गई या उन्हें हलाल करना पड़ा ।
पूरी दुनिया में एच5एन1 वायरस वर्ष 2003 से लेकर अब तक 150 से अधिक लोगों की जानें ले चुका है । इनमें अधिकतर लोग एशिया के हैं । विशेषज्ञों को आशंका है कि वायरस एक ऐसा रूप न ले ले कि, जिससे मनुष्य के बीच उसके संक्रमण का फैलना आसान हो जाए ।
42 मौतों के बाद वियतनाम बर्ड फ्लू लोगों के मारे जाने के मामले में इंडोनेशिया के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है ।