वायस औफ़ अमेरिका  ▪ Hindi
हमें सुने, सब कुछ जानें

केवल आलेख
खोजने के लिए यहां क्लिक करें

 
बर्ड फ्लू विशेषज्ञ ने नाइजीरिया में रोग फैलने की चेतावनी दी

06/02/2007

A chicken trader holds up a bird to be sold at a market in Lagos, Nigeria, 1 Feb 2007
A chicken trader holds up a bird to be sold at a market in Lagos, Nigeria.
पिछले हफ्ते नाइजीरिया ने बर्ड फ्लू के पहले मानवीय मामले की जानकारी दी थी । श्री गिलबर्ट द कोस्टा ने नाइजीरिया में बर्ड फ्लू के प्रसार और उसे लेकर बढ़ती चिंताओं की पड़ताल की ।

 

नाइजीरियाई सरकार ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में 19 राज्यों और राजधानी अबूजा से बर्ड फ्लू रोग की जानकारियां मिली हैं । नवीनतम सरकारी बुलेटन में कहा गया है कि  नाइजीरिया में एच5एन1 विषाणु का पोल्ट्री में लगातार प्रसार हो रहा है ।

 

नाइजीरिया ने लगभग 1 साल पहले बर्ड फ्लू के पहले मामले की खबर दी थी और अब एक व्यक्ति में एच5एन1 संक्रमण का पहला मामला सामना आया है ।

 

तब से पश्चिम अफ्रीकी देश इस घातक विषाणु से निपटने की कोशिश कर रहा है । विशेषज्ञों की यह चिंता बढ़ती जा रही है कि नाइजीरिया के इस विषाणु का स्थायी मेजबान बनने का खतरा है ।

 

नाइजीरियाई पशु चिकित्सक संगठन के अध्यक्ष, डॉं. गार्बा शाराबूतू ने कहा कि अगर इस रोग से लड़ने का इतिहास देखें तो इसमें बहुत सारे लोग शामिल नहीं हैं । अगर पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पर रोक लगानी है तो सड़क परिवहन कर्मचारियों को जानना चाहिए कि क्या हो रहा है । कानून लागू करने वाले अधिकारियों को पता होना चाहिए कि क्या हो रहा है । परंपरागत शासकों को पता होना चाहिए कि क्या हो रहा है । तभी हम इस रोग पर कड़ा नियंत्रण कर सकेंगे ।

 

सबसे ज्यादा खतरा छोटे किसानों को है क्योंकि उनकी निगरानी नहीं की जाती और पशुओं और मानव में ज्यादा संपर्क रहता है । संयुक्त खाद्य एवं कृषि संगठन का अनुमान है कि ये किसान नाइजीरिया की 14 करोड़ पोल्ट्री में से 60 प्रतिशत का पालन करते हैं ।

 

हालांकि यह विषाणु पोल्ट्री के बीच आसानी से फैलता है, लेकिन समझा जाता है कि इंसानों में बीमार पशुओं के संपर्क में आने से संक्रमण फैलता है ।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय में जन स्वास्थ्य प्रभारी, डॉ. अब्दुल सलाम नसीदी कहते हैं कि नाइजीरिया इस खतरे को बहुत गंभीरता से ले रहा है ।

 

उन्होंने कहा कि यह जन स्वास्थ्य का मामला है । बहुत सारे फार्मों में संक्रमण फैला है, हालांकि उन्हें संक्रमणरहित किया जा रहा है, लेकिन विषाणु के फैलने की काफी संभावना है । इसलिए लोगों को जानकारी होनी चाहिए कि इस संक्रमण से बचने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए ।

 

नाइजीरिया और दो अन्य देशों को दुनियाभर में रोग पर अंकुश लगाने के अभियान में सबसे कमजोर कड़ी माना जाता है ।

 

नाइजीरियाई अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि उनके भीड़ भरे शहरों, भारी गरीबी और कमजोर निगरानी की वजह से इस विषाणु का पता लगाना बहुत मुश्किल है ।

 

लागोस में पहली बार एक व्यक्ति की बर्ड फ्लू से मौत दर्ज की गई थी । वहां के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. जाइड इदरिस का कहना है कि इस राज्य की आबादी बहुत अधिक है । हमारी सीमाएं भी बेहद खुली हैं । हम इन पक्षियों के लागोस आने पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते । हमारे यहां पश्चिम अफ्रीका के अन्य भागों से भी लोग और पक्षी आते हैं । इसलिए हमारे लिए यह बहुत मुश्किल  है ।

 

बर्ड फ्लू का घातक विषाणु सबसे पहले फरवरी, 2006 में उत्तरी शहर कदूना के बाहर एक फार्म में पाया गया था, जहां से यह देश और अफ्रीका के अन्य हिस्सों में फैल गया ।

emailme.gif यह आलेख ई मेल करें
printerfriendly.gif प्रिंट करने के पहले यहां देखें

  सबसे महत्वपूर्ण
तूफान से बेघर हुए बर्मा के हजारों लोगों का पलायन

  अन्य रिपोर्टें
पूर्वी क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी जीती- श्रीलंका सरकार
उत्तरी लेबनान में लड़ाई छिड़ी, बेरुत शांत
इराक में अमेरिकी फौजों के हाथों एक महिला, एक बच्चे और दो बंदूकधारी की मौत
बर्मा में तूफान के संकट के बावजूद संवैधानिक जनमत संग्रह कराया गया
राष्ट्र संघ ने पैसे की कमी के कारण इराकी शरणार्थियों के लिए सहायता बंद होने की चेतावनी दी
प्रणब मुखर्जी ने अमेरिकी विदेश मंत्री को परमाणु समझौते की कठिनाइयों की जानकारी दी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दाऊद का प्रत्यर्पण करने के भारत के अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया
विशेषज्ञों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान के बारे में अमेरिकी नीति पर चिंता जताई
प्रतिनिधि चुनते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार